फैट क्या खाने से होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 09:23

बढ़ते पेट से हो गए हैं परेशान तो आज से ही खाने में शामिल कर लें ये 5 चीजें, Belly Fat कम होने में मिलेगी मदद

Foods To Reduce Belly Fat: अगर आप भी बाहर निकलते पेट से दुखी हैं और पतले होना चाहते हैं तो कुछ चीजों को खाना शुरू कर सकते हैं. ये फूड बेली फैट कम करने में मददगार हैं.
Weight Loss: बाहर निकलता पेट बिना किसी दोराय परेशानी का सबब बन जाता है. हर किसी के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने के लिए वक्त निकाल पाना भी मुश्किल होता है. ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान देकर वजन कम करने की कोशिश की जा सकती है. यहां ऐसी ही कुछ खाने की चीजों का जिक्र किया जा रहा है जो पेट (Belly Fat) को अंदर और कमर को पतला करने में अच्छा असर दिखाते हैं. आप इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

बेली फैट कम करने वाले फूड | Foods That Reduce Belly Fat

कद्दू


कद्दू को सीताफल भी कहा जाता है. यह ऐसी सब्जी है जिसमें किनोआ से भी ज्यादा फाइबर पाया जाता है. बता दें कि फाइबर (Fiber) उन पोषक तत्वों में से एक है जो वजन कम करने में सहायक हैं. साथ ही, एक कप कद्दू में सिर्फ 80 कैलोरी होती है और यह विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है. इसमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. आप कद्दू का रायता बना सकते हैं या फिर इसकी सब्जी भी बनाई जा सकती है.

ओट्स


वजन कम करने वाले नाश्ते में ओट्स को बेहद अच्छा माना जाता है. आधा कप कच्चे ओट्स में ही 4 ग्राम तक फाइबर और 150 कैलोरी होती है और पकने के बाद फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है. इसे खाकर लंबे समय तक आपको पेट भरा होने का एहसास भी होता है और इसमें मौजूद प्रोटीन पेट कम करने का काम भी करता है.

अखरोट


आप रोजाना स्नैक्स की तरह अखरोट खा सकते हैं. इसमें प्रोटीन (Protein) और फाइबर दोनों ही पाए जाते हैं. साथ ही, अखरोट खाने पर बार-बार भूख नहीं लगती जिससे फूड इंटेक भी कम होता है. इसलिए वेट लॉस डाइट में शामिल करने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है.


अंडे


कैलोरी में कम अंडे डाइटरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें प्रोटीन भरपूर होता है और नाश्ते में खाने के लिए अंडे (Eggs) परफेक्ट हैं. आप स्क्रैंबल्ड एग, ऑमलेट या फिर उबले अंडे भी खा सकते हैं.


दही

पाचन को दुरुस्त रखने वाला दही (Curd) पेट कम करने में भी मददगार है. इसे खाने पर आपको प्रोटीन अच्छी मात्रा में मिलता है. इसके अलावा पेट की दिक्कतों जैसे गैस या ब्लोटिंग को दही दूर रखता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info